प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महाकुंभ पहुँचे श्रद्धालुओं के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

रायपुर, 21, फरवरी 2025 – आज प्रयागराज महाकुंभ में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ पवेलियन में महाकुंभ पहुँचे छत्तीसगढ़वासियों के साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। उनका जनसेवा के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। आज हम सभी ने उनके जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की है।
महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की सराहना की और छत्तीसगढ़ पवेलियन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *