रायपुर: सांसद संतोष पांडेय को फरार घोषित करने के मामले में छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों ने शिकायत की है। कवर्धा के झंडा विवाद मामले में पुलिस ने सांसद संतोष पांडेय सहित भाजपा के अन्य प्रमुख नेताओं को फरार बताया है। मामले में प्रदेश के बीजेपी सांसदों ने शिकायत की है।

छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिकायत कर कहा, कवर्धा पुलिस ने सांसद संतोष पांडेय पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई की है। सांसद के छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने सांसद संतोष पांडेय के विशेषाधिकार का हनन किया है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा था। बीजेपी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने कवर्धा मामले को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की थी।











