शिवसेना यू. बी. टी. के द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर मुंगेली कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया जल्द जल्द समाधान नहीं होने पर शिवसेना द्वारा किया जायेगा उग्र प्रदर्शन

मुंगेली –जिले के विभिन्न समस्याओं का निराकरण कराने हेतु शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे हमेशा से ही सक्रिय रहा है.. आज फिर शिवसेना के द्वारा जिले की समस्या को लेकर मुंगेली कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया  है जिसमें शिवसेना के द्वारा मांग किया है की…

प्राइवेट स्कूलों में कार्यवाही की मांग
जिले के प्राइवेट स्कूलों में नियम के विरुद्ध मनमाने ढंग से फीस लिया जा रहा है जिसपर तत्काल रोक लगाया जाए. ऐसे निजी स्कूल जहाँ बच्चों के लिए खेल मैदान नहीं, कंप्यूटर क्लास नहीं, पिने के लिए स्वक्ष पानी की व्यावस्था नहीं, स्वक्ष शौचालय की व्यवस्था नहीं ऐसे स्कूलों पर कार्यवाही किया जाए.

कृषि उपज मंडी में जाँच की मांग
जिले के कृषि उपज मंडी में अधिकारी एवं व्यापारी के मिलीभगत से किसानों के फसलों को कम दाम में ख़रीदा जा रहा है एवं किसानों को बेचे गए फसल का समय पर भुगतान नहीं किया जाता जिसका जाँच कर कार्यवाही किया जाए.

राईस मीलों में कार्यवाही की मांग
जिले के ज्यादातर राईस मीलों में किसानों से सीधा धान एवं अन्य फसल ख़रीदा जा रहा है.. राईस मिलो में कार्यरत मजदूरों के सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जाता मजदूर बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य कर रहे हैं. नेशनल हाइवे के पास के राईस मीलों से निकलने वाले भूसे पूरे सड़क में उड़ता रहता है जो आने जाने वाले वाहन चालकों के आँखों में पड़ता है जिससे दुर्घटना ज्यादातर दुर्घटना इसी करण से होती है. जिसका जाँच कर निराकरण किया जाए. एवं राईस मीलों को सड़क से दूर स्थापित किया जाए.

अवैध शराब, जुवा पर रोक की मांग
जिले के ज्यादातर ग्रामों में खास कर जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खुलेआम जुवा, सट्टा, देसी, विदेशी एवं कच्चा (महुवा ) शराब की गोरख धंधा प्रशासन के मिली भगत से खुलेआम चल रहा है जिसका बुरा प्रभाव हरेक व्यक्ति पर पड़ रहा है खास कर स्कूली बच्चों एवं युवाओं पर पड़ रहा है जिसका दुष्परिणाम चोरी, मारपीट, पारिवारिक झगडे आदि अपराध बढ़ रहा है इसे रोकना अति आवश्यक है, ताकी देश का भविष्य सुरक्षित हो.

बालू एवं मिट्टी माफियाओ पर कार्यवाही की मांग
जिले के सरकारी जमीनों एवं नदियों पर बालू माफियों एवं JCB ठेकेदारों का मनमानी चल रहा है. प्रशासन के बिना अनुमति के अवैध रूप से रेती एवं मिट्टी की खुदाई कर बेचा जा रहा है. जिसपर तत्काल नियंत्रण लगाया जाए.

अवैध ईंट पंजा भट्ठा पर कारवाही की मांग
आगर नदी के किनारे एवं अन्य क्षेत्र में अवैध रूप से ईंट पंजा भट्ठा चलाया जा रहा है जिसके लिए मिट्टी नदी किनारे या फिर सरकारी जमीन से बिना अनुमति के खोदा जा रहा है. जिसपर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है. जिसपर तत्काल नियंत्रण लगाया जाए.

जिले के माइनिंग क्रेसर खदानों में नियम के विरुद्ध खनन किया जा रहा है एवं खदानों तथा कंपनियों में कार्य करने वाले मजदूरों के सुरक्षा का उचित ध्यान नहीं रखा जा रहा है जिसपर तत्काल कार्यवाही किया जाए.

अवैध कबाड़ी कारोबारी पर कार्यवाही
जिले की ज्यादातर कबाड़ी कारोबारी के द्वारा अवैध रूप से चोरी का समान ख़रीदा जा रहा है एवं रातो रात कटाई कर बेचा जा रहा है जिसकी शिकायत शिवसेना के द्वारा पूर्व में किया गया था किन्तु अधिकारीयों के द्वारा खाना पूर्ति कार्यवाही किया गया जिसके फल स्वरुप चोरी की माल की खरीदी बिक्री पुनः धड़ल्ले से चल रहा है अतः प्रशासन से निवेदन है की सम्बंधित कबाड़ी कारोबारियों की जाँच कर कार्यवाही करें.

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *