हीरा ग्रुप की गोदावरी इस्पात एंड पावर फैक्ट्री में हादसा,एक कि मौत,एक गंभीर,सेफ्टी विभाग की अनदेखी

धरसीवां-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के औधोगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित हीरा ग्रुप की गोदावरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड में गर्म लोहा गिरने से झुलसे दो मोल्ड आपरेटर में एक कि आज मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

चौकी प्रभारी सिलतरा प्रियेश जॉन के मुताबिक घटना 31 जनवरी की सुंबह साढ़े नो बजे की है पुलिस को जो सूचना कंपनी की ओर से मिली है उसके मुताबिक गर्म लोहा लेकर जा रहे क्रेन से लोहा नीचे गिरा जो छिटककर नीचे काम कर रहे मोल्ड आपरेटर यशवंत कुमार पिता मुसाफिर राम उम्र 33 वर्ष निवासी जिला महू उत्तरप्रदेश ओर सुरेन्द्र सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 33 निवासी झुनझुन राजस्थान के ऊपर गिरी जिससे दोनो गंभीर रुप से झुलस गए दोनो को कंपनी प्रबंधन ने तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां 2 फरवरी को इलाज के दौरान यशवंत कुमार की मृत्यु हो गई जबकि दूसरे मोल्ड आपरेटर की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है उसका इलाज अभी जारी है।

*घटना के कारणों की जांच*

हीरा ग्रुप की गोदावरी इस्पात एंड पावर में घटना किन परिस्थितियों में हुई क्या कारण रहे इसकी अभी जांच की जा रही है पुलिस ने पोस्ट मार्डम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।

*कंपनी देगी मुआवजा*

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कंपनी प्रबंधन की ओर से मंसूर अली ने बताया कि इस घटना में उन्होंने अपने मोल्ड आपरेटर को नहीं बल्कि परिवार के सदस्य को खोया है जिसका उन्हें गहरा दुख है कंपनी प्रबंधन मृतक के परिवार की हर संभव मदद करेगा मृतक के परिजनों कर्मचारी बीमा सहित सभी मदों से लगभग 22 लाख रुपये की मदद मिलेगी।       

*सेफ्टी विभाग की अनदेखी*

ज्यादातर औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों पर सेफ्टी विभाग की निगरानी ना के बराबर हैं यहां पर कर्मचारियों को फर्नेस भट्टी के आसपास फर्नेश पर काम करने वाले फैक्ट्रियों में सुरक्षा की दृष्टि से किट मुहैया कराने व फैक्ट्री में उपयोग होने वाले उपकरण पर भी ध्यान नहीं देने के कारण उद्योग में लगातार हो रहे हादसे पर सेफ्टी विभाग और फैक्टरी प्रबंधन की अनदेखी की वजह से कई मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ रही हैं कई फैक्ट्रियों में गर्म लोहे के पास ऐसी ही खुले काम करते देखे जा सकते हैं ना तो उनको अग्नि रक्षक पोशाक दी जाती है बस ऐसी ही काम करते रहते हैं जिनसे उनका जान को खतरा बना रहता है।                                                         पत्रकार-परमानंद वर्मा.                                                                    रायपुर छ.ग.

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *