तीन साल में 91 हजार करोड़ रुपए आम लोगों की जेब में पहुंचेः सीएम भूपेश बघेल

रायपुरः कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत की। इसके साथ ही सेवाग्राम आश्रम और छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा दिन है। पिछले तीन वर्षों में 91 हजार करोड़ रुपए आम जन की जेब में पहुंचे हैं।

सीएम भूपेश बघेल की बड़ी बातें
हमने सच्चे लोककल्याणकारी राज्य बनाने की दिशा में एक कदम और बढ़ा लिया है। उन्होंने कहा कि आज सुखद संयोग है कि आज ही के दिन 16 वर्ष पहले “महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना” की शुरुआत हुई थी और आज ही छत्तीसगढ़ में “राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना” की शुरुआत हो रही है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि देश में मंदी जरूर रही है पर छत्तीसगढ़ में नहीं। पिछले तीन वर्षों में 91 हजार करोड़ रुपए आम जन की जेब में पहुंचे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 9 हजार रुपये प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी दे रहे है। राहुल गांधी जी के निर्देश पर प्रदेश में लगातार लोगों की जेब में पैसे पहुंचाएं गए हैं। अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से लगातार लोगों तक राशि पहुंचाई गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि 2 लाख पशुपालकों से 61 लाख टन गोबर की खरीदी की गई और गोबर विक्रेताओं को 122 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया। गोधन न्याय योजना से छत्तीसगढ़ जैविक खेती की ओर भी बढ़ रहा है। वनवासी भाई बहन वनोपज का संग्रहण कर रहे और उसका वैल्यू एडिशन भी कर रहे हैं।

बस्तर अब नक्सलगढ़ नहीं, डेनेक्स ब्रांड के लिए जाना जाता है। स्व सहायता समूह के माध्यम से लगातार रोजगार दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के उत्पाद देश के कोने कोने में पहुंच रहे हैं। दंतेवाड़ा का डेनेक्स ब्रांड देश विदेश में पसंद किया जा रहा।

उन्होंने कहा कि 13 हजार से अधिक राजीव युवा मितान क्लब को हर क्लब को प्रति वर्ष 1 लाख रूपए मिलेंगे। 25-25 हजार रुपए के चार किस्तों में उन्हें राशि दी जाएगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *