घर से तालाब नहाने निकली महिला को पिकअप ने कुचला, मौके पर मौत

गरियाबंद। देवभोग के डूमरबहाल गांव में आज एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। महिला घर से तालाब नहाने के लिए निकली थी इसी बीच रास्ते मे एक पिकअप ने उसे कुचल डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पंचनामा कार्रवाई पश्चात पीएम के लिए देवभोग रवाना कर दिया गया है। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

देवभोग थाना प्रभारी बसंत बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना आज सुबह की है। गांव की 49 वर्षीय महिला मथुरा बाई नहाने के लिए तालाब जा रही थी इसी बीच रास्ते मे हादसे का शिकार हो गयी।

थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि वाहन बाजाड़ी गांव का है। जिसे डूमरबहाल का युवक चला रहा था। पुलिस ने वाहन क्रमांक CG-04ZD 1122 को चालक सहित गिरफ्तार कर लिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *