रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत का बड़ा बयान सामने आया है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की जरुरत नहीं है। प्रदेश में अब तक 21 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचा है। हम धान खरीदी में रिकॉर्ड तोड़ रहे है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 7 फरवरी तक धान खरीदी होनी है।
इसके पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की तारीख एक हफ्ते के लिए बढ़ाई थी। किसानों के हित में फैसला लेते हुए सीएम भूपेश ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर एक सप्ताह की वृद्धि की थी।











