कोरबा में RTI एक्टिविस्ट की कार जलाने के मामले में 4 ब्लैकमेलर गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा में RTI एक्टिविस्ट की कार जलाने के मामले में आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता की कार पुरानी रंजिश के चलते जलाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने बताया है कि RTI एक्टिविस्ट हमेशा उन्हें परेशान करता था। ब्लैकमेल कर पैसे मांगता था। इसलिए हमने ये प्लान बनाया।

मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है। इस मामले में खरमोरा के रहने वाले RTI एक्टिविस्ट मनीष कुमार राठौर ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि 02 फरवरी को उनकी कार को किसी ने आग लगा दिया है। जिसके कारण उनकी कार पूरी तरह जल चुकी है। उन्होंने बताया था कि हमेशा की तरह उसे दिन भी उन्होंने अपनी महिंद्रा थार कार को घर के बहार खड़ा किया था। तभी देर रात किसी ने कार को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश होने की भी आशंका जताई थी। इसलिए पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही थी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *