रायगढ़: रायगढ़ जिले में लैलूंगा ब्लॉक के करवाजोर के जंगल में एक हाथी का शव मिला है। उसकी उम्र लगभग डेढ़ से दो साल की है। हाथी का शव भी लगभग दस दिन पुराना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, तब उन्हें हाथी का शव नजर आया। जिसके बाद वन अमले को उन्होने सूचना दी। सूचना मिलने पर वन अमला मौके के लिए रवाना हुआ है। शव का पीएम कराया जा रहा है। अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की टीम मामले की जांच में कर रही हैं।












