CG Weather : छत्तीसगढ़ के कुछ संभागों में आज हल्की बारिश की संभावना,आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

रायपुर। बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। आने वाले दिनों में मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।राज्य में 1 जून से बारिश की कमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा अब महाराष्ट्र के मुंबई, अहमदनगर, अलीगढ़ और ओडिशा तक पहुंच गई है।

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि के बाद तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 11 डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है।

इस बीच पूर्वोत्तर भारत पर बना ट्रफ यानी कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है, जिससे व्यापक बारिश की संभावना फिलहाल कम हो गई है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम ड्राई रहने की संभावना है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *