CG Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी, मौसम विभाग ने रायपुर समेत अन्य जिलों के लिए जताई बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों ने सूरज की तपिश से जनता को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिनों से पड़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। बारिश नहीं होने से लगातार गर्मी बढ़ रही है। भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज बारिश की उम्मीद जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज दिन भर भीषण गर्मी पड़ने के बाद शाम को मौसम बदलेगा और तेज हवा और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी, राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर, सरगुजा, बालोद, बलौदाबाजार और राजनांदगांव समेत अन्य कई जिलों में आज शाम जमकर बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कल कहा था कि, जून महीने में बारिश में थोड़ी कमी आएगी। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *