कोरबा: शादी समारोह से वापस लौट रही यात्रियों से भरी टाटा एस गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन पर 20 लोग सवार थे। इस हादसे में बच्चे समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर छीदादर के पास हुआ है। इस दुर्घटना में टाटा एस गाड़ी में 14 सवार लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को 108 और 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कटघोरा लाया गया है।
सभी महिलाएं ग्राम भेलवाटिकरा शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं, वहां से विजयनगर अपने घर वापस जा रहीं थीं। तभी मोहनपुर के पास पुल के समीप अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में महिला समेत बच्चे भी घायल है। दो महिलाओं के सिर पर गंभीर चोंटे आई है, फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।











