रायपुर: प्रदेश में बुधवार देर रात राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। आज सुबह भी कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी।
मौसम विभाग की माने तो दिन में भी बारिश हो सकती है। बारिश के चलते प्रदेश में फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। पश्चिम विक्षोभ के कारण ही प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी है।
बारिश के बाद कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। ठंडे इलाकों में उत्तर-छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। 9 और 10 फरवरी को बारिश के अनुमान के बाद ठंड का एक और दौर आएगा। दिन और रात के तापमान में तीन-चार डिग्री की गिरावट आ सकती है।