लोरमी प्रवास पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वृक्षारोपण से लेकर न्यायालय भवन लोकार्पण तक हुए शामिल

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव 1 अगस्त को अपने मुंगेली जिले के लोरमी प्रवास पर विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल हुए। उन्होंने पर्यावरण, स्वास्थ्य और न्याय व्यवस्था से जुड़े कार्यों में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों को नई सौगात दी।

बिलासपुर से सुबह 10:30 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर वे दोपहर 12 बजे लोरमी के शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे लोरमी के गुरुद्वारे में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में वे दोपहर 2:30 बजे लोरमी स्थित नवनिर्मित व्यवहार न्यायालय भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए, जिससे स्थानीय न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

दोपहर 3 बजे उप मुख्यमंत्री ने लोरमी के शिवघाट मंदिर में दर्शन किए और वहां भी वृक्षारोपण कर धार्मिक और पर्यावरणीय संतुलन का संदेश दिया।

शाम 4 बजे वे शिवघाट से रायपुर के लिए रवाना हुए और शाम 6:30 बजे नवा रायपुर पहुंचे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *