Breaking : 9 सितंबर को देश को मिलेगा देश का अगला उपराष्ट्रपति,चुनाव आयोग ने किया एलान,नामांकन 21 अगस्त तक

दिल्ली। देश को जल्द ही नया उपराष्ट्रपति मिलने वाला है। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद खाली हुए उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है।

अगर विपक्ष इस चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगा, तो उपराष्ट्रपति निर्विरोध चुन लिया जाएगा। उपराष्ट्रपति के चुनाव में वोटिंग गुप्त होती है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की संभावना भी रहती है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *