प्रदेश के कई शहरों में बारिश, न्यूनतम तापमान में गिरावट, बढ़ेगी ठंड

रायपुर: राजधानी समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में 9 और 10 फरवरी को सुबह तक हुई बारिश ने मौसम फिर से बदल दिया है। प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। ठंडी हवा के चलते कोल्‍ड डे जैसे हालात बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम खुलने तथा रात की ठंड बढ़ने की संभावना है। पश्चिम विक्षोभ के असर से बने ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नम हवा आ रही थी। इस कारण रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग व सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम वर्षा हुई।

प्रदेश में उत्तर भारत से हवा आने की संभावना है। इससे रात का तापमान कम होगा। दो दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरेगा, लेकिन अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा, जिससे बारिश की संभावना नहीं है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *