बालोद में महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त से महिलाओं में खुशी की लहर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिलाओं के चेहरों पर फिर से खुशी की चमक लौट आई है, क्योंकि उनके खातों में महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त की राशि पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में संचालित इस योजना के तहत हर पात्र महिला को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है

ढाई लाख महिलाओं को मिला सीधा लाभ

जिले की लगभग 2.5 लाख महिलाओं को इस योजना से आर्थिक संबल मिला है। यह योजना न केवल छोटी-मोटी जरूरतों की पूर्ति में सहायक बन रही है, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास भी बढ़ा रही है। ग्राम अरौद की महिलाएं इसे मुख्यमंत्री के सुशासन की मिसाल बता रही हैं।


महिलाओं की जुबानी, कैसे बदल रही ज़िंदगी

टोमिन बाई सेवता ने बताया कि इस राशि से वे बच्चों की पढ़ाई के लिए किताबें खरीद पा रही हैं और घर की अन्य जरूरतें भी पूरी कर पा रही हैं। वहीं यामिनी कोठारी ने इसे अपनी ज़िंदगी में आए बदलाव का प्रतीक बताते हुए कहा कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब हर महीने की यह मदद आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही है।


मुख्यमंत्री के प्रति आभार

लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना उनके जीवन में एक नई आशा की किरण बनकर आई है। इस योजना ने आर्थिक रूप से मजबूत बनने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *