बारात जाने की थी तैयारी, अचानक फरार हुआ दूल्हा

अम्बागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में इन दिनों शादियों का मुहूर्त चल रहा है। लोग अपने बेटे-बेटियों की शादी धूमधाम से कर रहे हैं। इसी क्रम में अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम भनसुला में शादी समारोह चल रहा था। बारात निकालने की तैयारी चल ही रही थी कि तभी दूल्हा टोमन सिन्हा फ़रार हो गया।

यह मामला अम्बागढ़ चौकी से पांच किलोमीटर दूर भनसुला गांव का है, जहां से बैंड बाजा और बारात के साथ बाराती ग्राम जोशीलमती थाना गैंदाटोला पहुंचने वाले थे। दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे और बारातियों के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। पर तभी अचानक बारात निकलने से पहले दूल्हा सुबह से फरार हो गया। जिससे दोनों परिवार में शादी के समारोह के बीच हड़कंप मच गया है। अचानक दूल्हे के फरार हो जाने से दोनों परिवारों मे मेहमान से लेकर घर वालो के होश उड़े हुए हैं।


इधर पूरा मामला अंबागढ़ चौकी पुलिस के पहुंचा है, जहां दूल्हे का आखिरी लोकेशन राजनांदगांव पोस्ट ऑफिस बताया जा रहा है। अब पुलिस दूल्हे को तलाशने में जुटी हुई है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *