BJP नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत 5 पार्षदों को पार्टी ने किया निष्कासित…

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव में भाजपा ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत 5 पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की है। भाजपा पार्टी ने सभी को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया है। भाजपा के इस कार्रवाई से बीजेपी नेताओं में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ होकर उपाध्यक्ष समेत 5 पार्षदों ने बयान दिया था। वहीं मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंचने के बाद कार्रवाई की गई है। वहीं, भाजपा हाईकमान ने आदेश जारी कर 5 पार्षदों को निष्कासित कर दिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *