बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, एक जवान घायल; सर्चिंग जारी

बीजापुर। जिले में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में CRPF 168 BN के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए हैं। शहीद AC झारखंड के निवासी हैं। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल है। घायल जवान को घटनास्थल से बाहर निकाला जा रहा है। बाकी जवान अभी घटनास्थल पर ही मौजूद हैं। जिले से बैकअप पार्टी को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के तिम्मापुर से लगे पुतकेल के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मुखबिर से जवानों को मिली थी। मुखबिर के इसी सूचना के आधार पर शनिवार सुबह CRPF 168 BN के जवeनों को सर्चिंग के लिए इसी जंगल में रवाना किया गया था। यहां माओवादी पहले से ही घात लगाए बैठे हुए थे। जवानों को आते देख माओवादियों ने फायर खोल दिया।


CRPF के जवानों ने भी नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों और नक्सलियों के बीच लगभग आधे घंटे से ज्यादा जबरदस्त मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट SB तिर्की शहीद हो गए। वहीं गोली लगने से एक जवान भी घायल है। फिलहाल अंदरूनी इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। यह बताया जा रहा है कि जवान अब भी मौके पर मौजूद है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *