Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी अभी भी ऊंचाई पर…जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Silver Price Today: रविवार, 14 सितंबर को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोना लगभग 200 रुपये सस्ता हुआ है, जिससे ग्राहकों और निवेशकों को राहत मिली है। हालांकि, चांदी अब भी मजबूती बनाए हुए है और ऊंचाई की ओर बढ़ रही है।

आज देशभर में 22 कैरेट सोना ₹1,01,900 और 24 कैरेट सोना ₹1,11,000 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,11,170 और 22 कैरेट सोना ₹1,01,900 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,32,900 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

  • दिल्ली: 22 कैरेट ₹1,02,000 | 24 कैरेट ₹1,11,320

  • मुंबई: 22 कैरेट ₹1,01,900 | 24 कैरेट ₹1,10,220

  • चेन्नई: 22 कैरेट ₹1,01,900 | 24 कैरेट ₹1,11,220

  • कोलकाता: 22 कैरेट ₹1,01,900 | 24 कैरेट ₹1,10,220

  • जयपुर/नोएडा/लखनऊ: 22 कैरेट ₹1,02,000 | 24 कैरेट ₹1,11,320

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 12 महीनों में चांदी का भाव ₹1.5 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकता है। इस साल अब तक चांदी ने एमसीएक्स पर लगभग 37% रिटर्न दिए हैं, जो शेयर बाजार और कई अन्य निवेश विकल्पों से ज्यादा है।

सोने की कीमतें क्यों बदलती हैं?

सोने के भाव मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार, रुपया-डॉलर विनिमय दर, सरकारी टैक्स और आयात शुल्क पर निर्भर करते हैं। इसके अलावा, शादी-ब्याह और त्योहारों में बढ़ती मांग से भी दामों में तेजी आती है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *