बड़ी खबर: चीनी ऐप्स पर भारत सरकार ने फिर लगाया बैन, जानिए कौन से एप बैन हुए…

नई दिल्ली। एक बार फिर भारत में चीनी एप को झटका लगा है. भारत सरकार ने डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 54 चाइनीज एप्स पर बैन लगा दिया है। अभी तक बैन हुए एप की ऑधिकारिक लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन बतया जा रहा है कि सरकार ने 54 चाइनीज एप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है।

बता दें, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन एप्स पर बैन लगाया है। ये सभी एप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डाटा भेज रहे थे। कहा जा रहा है कि ये एप्स विदेशों सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डाटा स्थानांतरित कर रहे थे। एप्स पर बैन करने के लिए गूगल के प्ले-स्टोर को आदेश दिया गया है।

जिन 54 चाइनीज एप्स पर बैन लगाया गया है उनमें…


गौरतलब है कि, 2020 में भी सरकार ने करीब 250 से अधिक चाइनीज एप्स पर बैन लगाया था, जिसमें टिकटॉक और पबजी जैसे बड़े एप्स के नाम थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *