पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑपरेशन निश्चय 2.0′ के तहत 45 जगहों पर छापे, नशे के अवैध कारोबारियों पर गिरी गाज

 

बलौदाबाजार। जिलेभर में पुलिस ने बलौदाबाजार ऑपरेशन निश्चय 2.0 चलाकर नशा, अवैध शराब और असामाजिक तत्वों पर बड़ा शिकंजा कसा है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशन में शनिवार की तड़के सुबह अभियान शुरू हुआ। पुलिस ने 45 से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार अभिषेक सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा हेमसागर सिदार ने किया। जिले में 20 अलग-अलग टीमों का गठन कर सुबह 4 बजे से अभियान शुरू किया गया।

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 04 आरोपियों को नशा बेचते हुए पकड़ा। इनके पास से 15.48 किलोग्राम गांजा, 26 नशीले कैप्सूल और 20 टैबलेट जब्त किए गए। अवैध शराब बिक्री में शामिल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 215 लीटर शराब बरामद की गई।

इसके अलावा पुलिस ने 03 हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर 10 स्थायी वारंट तामील किए गए। वहीं 21 आरोपियों को शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *