शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करती थी महिला, इसलिए युवक ने कर दी हत्या

रायपुर: राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद के खुटेरी जंगल में मिली महिला की लाश का मामला अब पुलिस ने सुलझा लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। शैलेंद्र धीवर ने मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी मां भगवंतीन धीवर को 8 फरवरी को शाम 4:30 बजे बस स्टैंड मंदिर हसौद में ग्राम मोखला आरंग जाने के लिए छोड़ा था। जो आरंग नहीं पहुंची थी।

दूसरे दिन मिला शव
दूसरे दिन 9 फरवरी को महिला का शव थाना मंदिर हसौद के ग्राम खुटेरी जंगल में मिला। शैलेंद्र धीवर ने सूचना मिलने के बाद जाकर देखा तो मां भगवंतीन धीवर के रुप में पहचान की। महिला के गले में लाल रंग का स्कार्फ कसा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। महिला की गला दबाने से हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिलने के बाद के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरुद्ध मंदिर हसौद में अपराध दर्ज किया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साइबर सेल एवं थाना मंदिर हसौद की संयुक्त टीम ने अज्ञात आरोपित की पतासाजी शुरू की। मृत महिला के बेटे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद और मुखबिर को लगाया था। मखबिर की सूचना दिया की मृतका को अंतिम बार आरंग बैहार निवासी संतू राम दीवान के साथ देखा गया था। पुलिस ने संतु राम दीवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करती थी महिला
पुलिस की कड़ाई से पूछताछ करने पर संतू राम ने बताया कि मृतका भगवंतीन धीवर उसे फंसाने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करते हुए अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करती थी। इसी बात से तंग होकर आरोपित ने मृतका को बस स्टैंड मंदिर हसौद से अपने साथ बाइक से ले जाने के बाद स्कार्फ से उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *