अवैध खनिज परिवहन पर खनिज प्रशासन की कार्रवाई, अवैध कोयला परिवहन करते 3 वाहन जब्त…

अम्बिकापुर- कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत व कोयले के परिवहन पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को खनिज विभाग की टीम द्वारा लखनपुर के गुमगरा में अवैध कोयला परिवहन करते 3 वाहन को जब्त किया गया।

 

खनिज साधन विभाग के उप संचालक के.के. गोलघाटे ने बताया कि लखनपुर क्षेत्र के गुमगरा में एक ट्रेक्टर, एक 909 मिनी ट्रक तथा एक बड़ी ट्रक द्वारा अवैध कोयला परिवहन किया जा रहा था। तीनो वाहनों को जब्त कर लखनपुर थाना के अभिरक्षा में दिया गया है। इसी प्रकार सीतापुर क्षेत्र के ग्राम रायकेरा में अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करने के कारण एक हाईवा रेत सीतापुर थाना के अभिरक्षा में सौंप कर चैन माउंटेन मशीन को सुपुर्द किया गया है.

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *