फिर मिला नवजात का शव…मेडिकल कॉलेज के पास झाड़ियों में शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास बुधवार को नवजात का शव मिलने से हड़ंकप मच गया। कुछ दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शौचालय में नवजात बच्चे का शव मिला था। इस मामले की जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई कि बुधवार को मेडिकल कॉलेज के पास नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज के मंगल भवन के बाजू में स्थित झाड़ियों में नवजात का शव मिलने की सूचना मणिपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस बल के अधिकारियों ने जांच शुरू करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुट गई है। नवजात के शव को मेडिकल कॉलेज के मर्च्युरी में रखवाया गया है।

स्थानीय लोगों की माने तो बुधवार दोपहर उन्होंने नवजात के रोने की आवाज भी सुनी थी, जिसके बाद उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। नगर सीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नवजात का शव कितना पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *