बिलाईगढ़: प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने घर बुलाकर जहर दे दिया। बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत कैथा में रहने वाली एक लड़की का प्रेम प्रसंग पथरिया में रहने वाले एक लड़के के साथ चल रहा था। लड़की लड़के के ऊपर शादी का दबाव बना रहा थी।
शादी के दबाव से लड़के ने आज लड़की को अपने घर बुलाकर जहर पिला दिया है। जिसके बाद लड़की की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे बिलाईगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पीड़िता के बेहतर इलाज के लिए बिलापुर रेफर किया गया है।
लड़की के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पथरिया निवासी संपत प्रेमी के साथ हमारी लड़की की जान पहचान थी। लड़के के परिजनों ने हमारी बेटी के साथ मारपीट किया साथ ही उसे जहर भी पिला दिया। जिससे हमारी बेटी की तबीयत बिगड़ गई। हम आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं बिलाईगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।











