कार और जीप के बीच हुई भिड़ंत, एक की मौत 5 युवकों की हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के सातापारा के पास सड़क हादसा हो गया है. महिंद्रा जीप और ब्रेजा कार में भिड़ंत हुई है. जीप सवार 1 व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है. 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभनपुर थाना क्षेत्र का मामला है.

जानकारी के मुताबिक पंडरी लोधिपारा इलाके के 6 युवक अंगार मोती गंगरेल बांध डेम घूमने जा रहे थे. इस दौरान अभनपुर के सातापारा में तेज रफ्तार ब्रीजा कार और जीप की भिड़ंत हो गई. भीषण भिड़ंत में शंकर उर्फ तुलसी उम्र 33 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है. सभी घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए अभनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है.

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *