कांग्रेस सरकार तानाशाही रवैया में उतर गई है : डी. पुरंदेश्वरी

कोण्डागांव। बस्तर के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी रविवार को कोण्डागांव पहुंची. सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. पिछले चुनाव में हार की वजह के जवाब में उन्होंने माना कि जनता नया पार्टी व नया चेहरा चाहती थी, इसलिए 15 सालों में एक बार कांग्रेस को मौका मिला, साथ ही उन्होंने अब भाजपा की बारी आने की बात कही.

पुरंदेश्वरी ने चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार तानाशाही रवैया में उतर गई है, भाजपा के नेताओं, पूर्व मंत्रियों और कार्यकर्ताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रही है, और उन्हें सत्ता के दम पर गिरफ्तार करवा रही है.

पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है. भाजपा के लोगों पर जिस तरह से सत्ता पक्ष कार्रवाई कर रही है, इसके खिलाफ भाजपा जिला कार्य समिति के बैठक में समीक्षा की जाएगी, और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी.

वहीं बैठक के दौरान प्रदेश के बड़े चेहरों के नदारद रहने को लेकर उन्होंने कहा की भाजपा मे कोई भी बड़े या छोटे नेता नहीं होते, हर एक कार्यकर्ता अपने आप में बड़े नेता हैं. पुरंदेश्वरी के इस बयान से सियासत भी गरमा गई है, कांग्रेस के नेता पहले ही चेहरे बदलने को लेकर भाजपा नेताओं प्रहार कर रहे थे, और अब पुरंदेश्वरी के इस बयान ने उन्हें और बल दे दिया है.

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *