रायपुर: राजधानी में नवगठित नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 2 अंतरराज्यीय तस्कर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपए के नशे के सामान बरामद किए गए हैं।
आईजी आनंद छाबड़ा ने बताया कि इसमें 2 आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं और 2 छत्तीसगढ़ के हैं। इनके पास से 25 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद किया गया है। इसके साथ ही लाखों रुपए के नशीली टेबलेट, गांजा, अफीम और चरस भी बरामद किया गया है। आरोपियों के पास 15 किलो गांजा मिला है।
आरोपी नशे का ये सामान रायपुर में खपाने के फिराक में थे। इससे पहले ही नारकोटिक्स टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया।











