रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकू बाजी की वारदात हुई है। राजेन्द्र नगर थाना के अमलीडीह के BSUP कालोनी में यह चाकूबाजी हुई है। बदमाश राहुल बोये उर्फ जंगली ने पुरानी रंजिश में किशन छत्री को चाकू मारा है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। बता दें राजधानी रायपुर में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद दिखाई पड़ रहे हैं। आय दिन चाकू बाजी जैसे घटनाएं सामने आ रही हैं और पुलिस भी इस पर लगाम लगाने का पूरा प्रयास कर रही है।
2022-02-24











