CM भूपेश ने देश की प्रथम महिला राज्यपाल और भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की प्रथम महिला राज्यपाल और सुप्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू की 2 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि भारत कोकिला के नाम से प्रसिद्ध नायडू ने अपनी लेखनी के बल पर एक अलग पहचान बनायी।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। महिलाओं की जागरूकता की दिशा में भी उन्होंने कई काम किए। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सरोजिनी नायडू की रचनाएं और विचार हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *