रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपत्ति को टक्कर मार दी. हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति को गंभीर चोटें आई हैं. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तेलीबांधा थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुआ है. बाइक सवार दंपत्ति किसी काम से जा रहे थे, तभी इस बीच एक तेज रफ़्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद आसपास भीड़ एकत्रित हो गई. फिलहाल कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया. मामले की जांच जारी है.










