कांकेर: नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में एक बार फिर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। परतापुर की पहाड़ियों में DRG जवानों की नक्सलियों से घंटेभर तक मुठभेड़ चली। एसपी शलभ सिन्हा ने पुष्टि की है।
वहीं मुठभेड़ खत्म होने के बाद घटना स्थल का जायजा लिया गया। पुलिस को तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान, आईडी और बम मिले हैं। वहीं नक्सलियों के उपयोग के भी कई सामान मिले हैं। जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।











