थानेदार पर तानी राइफल, 2 कांस्टेबल बर्खास्त

जांजगीर। जांजगीर में SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने दो पुलिस कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है। दोनों कांस्टेबल पर जुआ-सट्टा खिलवाने, लोगों से वसूली और मारपीट के अलावा शराब पीकर उत्पात मचाने का आरोप था। उन्होंने अपने ही थानेदार पर राइफल भी तान दी थी। जांच में दोनों के दोषी मिलने पर कार्रवाई की गई है। इससे 4 दिन पहले दोनों को सस्पेंड किया गया था।

दरअसल, मूलमुला थाना में पदस्थ कांस्टेबल धर्मेंद्र बंजारे और दुर्गेश खूंटे के खिलाफ पिछले कई दिनों से शिकायतें आ रही थीं। ड्यूटी के दौरान शराब पीकर आते हैं। साथ ही इलाके में जुआ खिलवाकर लोगों से पैसे लेते हैं। इसके बाद से ही सीनियर अधिकारियों की नजर इन दोनों पर थी। यह भी पता चला कि दोनों ने मिलकर लोगों से शराब के नशे में मारपीट भी की है।

यह भी सामने आया था कि सोमवार को दोनों ने अपने ही थाना प्रभारी पर राइफल तान दी थी। इसके बाद SP ने दोनों को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए। जांच में थाने में लगे CCTV के फुटेज चेक कराए गए और अन्य सिपाहियों के बयान भी दर्ज हुए। इसमें दोनों पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद SP डॉ. पल्लव ने दोनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *