रायपुर। मानसून आने से पहले ही छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में मेघगर्जन, तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
की संभावना है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण जैसी कई मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से छत्तीसगढ़ में मौसम का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, तेज अंधड़ और बिजली गिरने की आशंका है।










