गिरौदपुरी मेला में शामिल हुए CM भूपेश, जमीन में बैठकर श्रद्धालुओं के साथ खिंचवाई फोटो खिंचवाई

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने वहां मंदिर परिसर में जमीन में बैठकर श्रद्धालुओं के साथ फोटो खिंचवाई।

मुख्यमंत्री भूपेश ने गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा-अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। सीएम ने इस अवसर पर गिरौदपुरी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष और गुरु गद्दीनशीन विजय गुरु से भी गुरु निवास में मुलाकात की और उनका भी आशीर्वाद लिया।

मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने इस अवसर पर मंदिर में स्थापित जैतखाम में सफेद पालो चढ़ाया। तीन दिवसीय गुरुदर्शन मेले का आज पहला दिन है । यह मेला 09 मार्च तक चलेगा। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, कलेक्टर डोमन सिंह, एसपी दीपक झा सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त, संत और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *