मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पेश करेंगे बजट, बजट में कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगे। यह राज्य का 22वां और बघेल का बतौर वित्त मंत्री चौथा बजट होगा। चुनावी साल के पहले के इस बजट के पूरी तरह लोक लुभावन होने की उम्मीद की जा रही है। इसमें सरकार अपने कर्मियों से लेकर समाज के हर वर्ग को संतुष्ट करने की कोशिश कर सकती है। नवा रायपुर में प्रस्तावित सेवाग्राम के लिए इसमें बजट का प्रविधान किया जा सकता है।

वहीं सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य घोषणाएं हो सकती हैं। सरकार इस बार भी बच्चों के लिए अलग से बजट ला सकती है। इसमें 22 विभागों की विभिन्न योजनाओं को शामिल किया जा सकता है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *