CG NEWS : पति ने किया कार्यक्रम में जाने से मना, तो पत्नी ने कर ली आत्महत्य, फंदे पर झूलती मिली लाश

अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आत्महत्या की घटना सामने आई है। यहाँ अग्रसेन चौक स्थित कुंडला सिटी (Kundala City at Grasen Chowk) में एक महिला ने फांसी लगा कर खुदकुशी की है।मिली जानकारी के अनुसार कुंडला सिटी निवासी अंशुल सापरिया पेश से अधिवक्ता है। 12 वर्ष पूर्व उनकी शादी संध्या सापरिया से हुई थी। पति पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर आपस में विवाद होता रहता है। शुक्रवार को पत्नी ने पति को फ़ोन कर एक कार्यक्रम में जाने की अनुमति मांगी। लेकिन पति ने पत्नी को कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया।वही सोमवार की शाम करीब 6 बजे जब अंशुल सापरिया अपने बच्चों को ट्यूशन से लेकर जब घर वापस लौटा और ऊपर के कमरे में जाकर देखा तो पत्नी संध्या सापरिय फांसी के फंदे से झूल रही थी। कमरे का नजारा देख पति दंग रह गया। इसके बाद आनन-फानन में पत्नी को फांसी के फंदे से उतार वह उसे अस्पताल लेकर गया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही जब इस घटना की जानकारी मृतिका के मायके पक्ष के लोगों को लगी तो मायके पक्ष के लोग भी आनन-फानन में अस्पताल पहुंच गए।इधर इस घटना के सामने आने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने मृतिका के पति पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि पति अंशुल सापरिया ने  महिला की हत्या की है और महिला के शरीर और गले पर चोट के निशान है। मायके पक्ष द्वारा लगाए गए इस गंभीर आरोप को अंशुल सापरिया ने झूठा बताया है। उसका का कहना है कि पत्नी ने खुदकुशी की। वही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर हर पहलू पर जांच कर रही है। साथ ही पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का भी इंतजार कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *