खैरागढ़ विधानसभा के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 12 अप्रैल को होगा मतदान…

रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग ने खौरागढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। खैरागढ़ सीट पर उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल मतदान होगा वहीं16 अप्रैल को मतगणना होगी।

बता दें कि खैरागढ़ विधायक रहे देवव्रत सिंह का 4 नवंबर 2021 को निधन हो गया था। दिल का दौरा पड़ने के चलते देवव्रत का निधन हुआ था। वे जेसीसीजे से विधायक थे। देवव्रत सिंह के निधन के बाद से खैरागढ़ सीट खाली है, जिसके ​लिए आज निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

देवव्रत सिंह खैरागढ़ राज परिवार के सदस्य थे। उनके निधन से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। लंबे समय तक कांग्रेस में रहे देवव्रत सिंह ने बाद में पूर्व सीएम अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद पार्टी ने उन्हें टिकट दिया और वह जीत दर्ज करने में सफल रहे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *