घरवालों से झगड़ा कर निकले शख्स ने जयस्तंभ चौक पर लगी LED स्क्रीन ही तोड़ डाली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। घरवालों से हुई बहस का गुस्सा एक शख्स ने शहर के बीच चौराहे पर निकाला। इसने सरकारी संपत्ति का लाखों का नुकसान कर दिया। इसकी सनक के चलते इस शख्स को अब रायपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला देर रात जयस्तंभ चौक का है।

चौराहे पर आकर यह शख्स गोल घेरे में लगी एलईडी स्क्रीन पर लात चलाने लगा, पत्थर मारने लगा। एक बड़ा पत्थर उठाकर पहले इसने एक स्क्रीन पर तोड़फोड़ की। इसके बाद दूसरी स्क्रीन को भी नहीं छोड़ा। एलईडी स्क्रीन के बाहर लगे ग्लास को इस शख्स ने चकनाचूर कर दिया। तोड़फोड़ की वजह से कुछ नुकसान अंदर लगी स्क्रीन को भी हुआ है।

रात के वक्त इस इलाके से गुजर रही पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने तोड़फोड़ कर रहे शख्स को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम लखन बिजवार बताया। यह सारंगढ़ इलाके का रहने वाला है। घरवालों से झगड़ा कर बाहर निकला था और इसके बाद सारा गुस्सा एलईडी स्क्रीन पर निकाला। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कर इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Chhattisgarh Crimes

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *