महिलाओं के लिए रायपुर पुलिस ने की अभियक्ति एप की शुरुआत

रायपुर। राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं की सुरक्षा और अधिक से अधिक महिलाओं को पुलिस के साथ जोड़ने के लिए रायपुर पुलिस द्वारा एक अहम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज सुबह सात बजे मरीन ड्राइव तेलीबांधा रायपुर से घड़ी चौक (आना-जाना) तक तीन किलोमीटर का वाक किया गया।

इस दौरान महिलाओं में उत्‍साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं के लिए रायपुर पुलिस द्वारा अभियक्ति एप की शुरुआत की गई। सुबह साढ़े छह बजे मरीन ड्राइव तेलीबांधा में शुरू हुए इस कार्यक्रम में काफी संख्‍या में शहर की महिलाओं ने हिस्‍सा लिया।

आइजी आंनद छाबड़ा और शहर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में ‘वाक फार कास’ कार्यक्रम का आयोजन है। बता दें कि रायपुर पुलिस और मेवरिक फाउंडेशन द्वारा महिला जागरूकता के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *