BJYM नेता ने फेसबुक पर किया पोस्ट, अपने ही पार्टी के सांसद को बताया लापता

सूरजपुर: जिले के भाजयुमो (BJYM) नेता का एक पोस्ट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस पोस्ट पर कॉमेंट्स भी आ रहे हैं।

दरअसल, जिले के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के सांसद जो कि केंद्रीय मंत्री हैं, उनके गायब होने का पोस्ट फेसबुक में कर दिया। अभी बात इतने में खत्म नहीं हो जाती, मंडल अध्यक्ष ने बाकायदा सांसद को ढूंढकर उनके मंडल क्षेत्र तक लाने वाले को नगद राशि देने की भी बात भी अपने फेसबुक पोस्ट में लिखी है। जिसके बाद यह पोस्ट जमकर वायरल हुई।

सूरजपुर जिले के लटोरी मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी के फेसबुक अकाउंट में ये पोस्ट होते ही जमकर वायरल होने के साथ-साथ मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। दूसरी ओर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने सांसद रेणुका सिंह के क्षेत्र में कम रहने के पीछे उनके पास केंद्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी को वजह बताते हुए उनका बचाव कर रहे हैं।

वहीं कांगेस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा संगठन से ही जुड़े नेता के द्वारा पोस्ट करने के बाद इस पर चुटकी ली। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि, हम तो पहले से ही अपने क्षेत्र के सांसद को ढूंढ रहे थे। लेकिन अब उनकी पार्टी के नेता भी उनके गायब होने की बात की पुष्टि कर रहे हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *