Aaj Ka Rashifal : आज 29 जून को कैसा रहेगा आपका दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 27 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 4 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान व्रतादि की पूर्णिमा है। आज संत कबीर दास जी की जयंती भी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 जून 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज ऑफिस में आप किसी कलीग के काम में मदद करेंगे। बिजनेस में आज आपको ज्यादा धन लाभ के योग बन रहे है। आज आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता को उनकी पसंद का गिफ्ट दे सकते हैं। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप जिस काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे वह आज पूरा हो जायेगा, आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आज मित्र आपकी आर्थिक स्थिति में मदद करेंगे, आपकी दोस्ती में मजबूती आएगी। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस से जुड़े हैं उनका दिन आज व्यस्तता से भरा रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका कोई ख़ास मुद्दा सुलझ सकता है। लवमेट आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर आज नया कम करने को मिलेगा जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। अपनी स्किल पर ज्यादा से ज्यादा काम करें आपको भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका मन धार्मिक गतिविधियों में लगेगा आप किसी मंदिर जायेंगे। पुराना फंसा हुआ धन आज मिल सकता है। परिवार में सुख-सुविधाएं बनी रहेगी। आज फालतू की गतिविधियों में समय न ख़राब करें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 6

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप अपने कामकाज में थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं लेकिन शाम तक कार्य बेहतर तरीके से पूर्ण भी हो जाएंगे। आज आप किसी काम के टारगेट को पूरा कर लेंगे साथ ही दूसरे टारगेट पर विचार भी करेंगे। आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहाँ हँसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। आज छात्र किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने सरल स्वाभाव के कारण मिलने-जुलने वाले लोगों से अच्छा लाभ उठाएंगे। आज आप किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीद में पैसा खर्च करेंगे। आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेगी। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- मैरुन
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। घरवालों की इच्छा पूरी करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। इस राशि की महिलाएं घर और ऑफिस दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगी, इससे सुख-शांति बनी रहेगी। आज पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच- विचार कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार की अचानक मुलाकात से आपको बेहद खुशी मिलेगी। आज आपको किसी इम्पोर्टेन्ट काम के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग है, ये यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। जो लोग मूर्ति के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। आज आपकी बातों से किसी को रिलैक्स फील होगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 3

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए काम भी दिए जा सकते है। आज आपको बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जूड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले समय में होगा। इस राशि के नौकरी करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। मेडिकल की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी संतान में कुछ पॉजिटिव चेंजेस आने की वजह से आपको खुशी होगी। आज आप सपरिवार किसी रिश्तेदार के घर फंक्शन में जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर सभी के साथ बढ़िया ताल-मेल बना कर रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जिसमें आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपके किसी काम में कलीग की सहायता मिलेगी, काम समय से पूरा हो जायेगा। आज लिए हुए कुछ फैसले पर आप दोबारा सोच-विचार करेंगे। आज आप किसी को अपने विचार से सहमत कराने की कोशिश करते हैं, तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। आज ऑफिस में काम को लेकर आपकी अहमियत बढ़ेगी। आज आप खुद के काम से खुश होंगे। बड़े लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। साथ ही आज कुछ जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जाहिर करेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़ें है आज उनके किसी पूराने काम की तारीफ होने की संभावना है।

  • शुभ रंग- मैरुन
  • शुभ अंक- 5
Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *