सगाई के पहले युवती हुई प्रेमी संग फरार, तो होने वाले दूल्हे ने खा ली शुगर की 17 गोलियां

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक मामला सामने आया है, जहां सगाई वाले दिन ही युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और इधर दुखी युवक ने भारी मात्रा में ब्लड प्रेशर की गोलियां खाली। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

22 मार्च को होनी थी शादी
भालू सटका नक्टीखार निवासी संजय कुमार यादव की शादी कटघोरा की रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक 19 मार्च को सगाई होनी थी। 20 मार्च को मंडप और 22 मार्च को शादी होनी थी। शनिवार को संजय और उसके परिजन तैयार थे कि उन्हें अब सगाई के लिए निकलना है। गाड़ियों को भी घर पर बुला लिया गया था। इस बीच संजय के परिजनों को युवती के घरवालों ने सूचना दी।

युवती के घरवालों ने बताया कि युवती भाग गई है। इसलिए अब आप लोग मत आईये। सगाई कैंसल है। ये बात सुनते ही संजय काफी दुखी हो गया। उसने तुरंत ही घर में रखी उसके पिताजी की शुगर की गोलियां खा ली। इससे वह बीमार पड़ गया।

17 गोलियां खा ली
घटना के बाद उसके परिजनों ने उसे गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। जिस गाड़ी से संजय और उसके परिजन संजय के ससुराल जाने वाले थे। अस्पताल में उसका इलाज किया गया। तब जाकर उसकी हालत स्थिर हुई। इसके बाद उसने बताया है कि मेरी शादी तय होने के बाद मैं खुश था। मगर जब मुझे इस बात की सूचना मिली तब मुझे काफी दुख हुआ, गुस्सा भी आया। इसलिए मैंने अपने पिताजी की एक्सपायर हो चुकीं शुगर की गोलियों को खा लिया। संजय ने बताया कि मैंने 17 गोलियां खा लीं थी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *