खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस कल करेगी प्रत्याशी का ऐलान

रायपुर: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस कल प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस राज परिवार से नहीं स्थानीय नेता पर दांव खेल सकती है।

प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 23 नाम सामने आए थे। जिनमें से छह नामों का बनाया गया था पैनल। इन छह नामों को लेकर सर्वे करवाया जा रहा था। जिसकी रिपोर्ट आज शाम तक आने की उम्मीद है। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी का नाम कल यानी 22 मार्च तक जारी हो सकता है।खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के ऐलान के बाद अब प्रत्याशियों के नामों पर मंथन शुरू हो चुका है। राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस से 23 लोग ऐसे हैं, जो खैरागढ़ से कांग्रेस का टिकट चाहते हैं। इनमें दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की पहली पत्नी पद्मा सिंह का नाम भी शामिल है। सभी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति को अपना आवेदन दिया है।

कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति ने छह नाम पर पैनल केंद्रीय संगठन को भेजा है। उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर केंद्रीय चुनाव समिति में लगेगी। वहीं विपक्षी दल बीजेपी भी टिकट को लेकर मंथन कर रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *