RAIPUR BREAKING : पुलिस जवान ने अपने साथी जवान की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां पुलिस जवान ने अपने ही साथी जवान की पत्नी से दुष्कर्म किया है. यह पूरा मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है. इसकी शिकायत जवान की पत्नी ने थाने में दर्ज कराई है। जिसपर पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फ़िलहाल आरोपी फरार है.

बता दें, पुलिस जवान और आरोपित दोनों एक ही जगह बटालियन में पदस्थ हैं। राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस जवान की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्‍कर्म का मामला दर्ज किया। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का मामला है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से जवान फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पति और आरोपी का पहले से परिचय था। आरोपी का उनके घर आना जाना भी लगा रहता था। घटना के दिन आरोपी ने महिला को अकेले पाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला ने इसकी जानकारी पति को दी। जिसके बाद इसकी शिकायत दर्ज कराई गई.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *