खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, यशोदा शर्मा पर जताया भरोसा

रायपुर: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने भरोसा जताते हुए यशोदा शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक 24 मार्च नामांकन का आखिरी दिन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 25 मार्च को होगी। 28 मार्च तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पांच विधायकों में से एक खैरागढ़ से देवव्रत सिंह भी थे। चार नवंबर 2021 को उनका 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। जिसके बाद से खैरागढ़ विधान सभा सीट खाली हुई थी। खैरागढ़ विधानसभा में उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं 16 अप्रैल को मतगणना होगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *