पुलिस वाले ने अपने ही सहकर्मी की पत्नी के साथ किया बलात्कार, मामला दर्ज

रायपुर। रायपुर में पुलिस कर्मी की पत्नी के साथ दु बलात्कार की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला का पति पुलिस कर्मी प्राथमिक जानकारी मुताबिक आरोपी पुलिस कर्मी पर एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। घटना रायपुर के राजेंद्र इलाके की है।

राजेंद्र नगर थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपित जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपित जवान फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी की पति और आरोपी पूर्व परिचय था। उसका घर आना जाना भी लगा रहता था। घटना दिनांक को आरोपी ने महिला को अकेले पाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला ने इसकी जानकारी पति को दी तो पति ने थाने में पूरी व्यथा सुनाई।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *