बिरयानी सेंटर में चाकूबाजी, एक युवक घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यहां लगातार पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बावजूद अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला शहर के बैजनाथपारा इलाके में सामने आया है। इस घटना में सरफराज खान नामक युवक पर चाकू से हमला करने वाले अज्ञात आरोपितों ने घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक यहां मन्‍नत बिरयानी सेंटर में खाना खाते समय चाकू से हमला किया गया है।

कोतवाली थाना इलाके में हुई इस घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अज्ञात आरोपित घटना के बाद से फरार है। इधर, उरला में रविवार को चाकूबाजी हो गई। घटना के अनुसार, अरविंद यादव उरला बाजार में अपने दोस्त से मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी राजा पुरांडे व उसके अन्य साथी आए। इन्होंने अरविंद से उसका मोबाइल मांगा। अरविंद द्वारा मना करने पर राजा ने गालियां देते हुए चाकू से वार कर दिया। अरविंद को कनपटी के पास चोट पहुंची है। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। वहीं, आरोपित घटना के बाद से फरार हैं।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *